Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का पुलिसकर्मीयों ने किया अभ्यास

ब्यूरो 12-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210312-WA0017

जमानियां। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी परिसर में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का अभ्यास पुलिस कर्मियों ने किया। जिसमें दंगाइयों से निपटने के लिए आंसू गैंस, लाठी चार्ज आदि का अभ्यास किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने अभ्यास के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक हितेन्द्र कृष्ण ने कोतवाली पुलिस टीम का जज्बा परखा। दंगा होने की स्थिति में पुलिस के एक्शन में आने के साथ ही इन हालात में निपटने के लिए किस कर्मचारी और अधिकारी को किस तरह से अपनी भूमिका को तय करके एक्शन में आना है इसका अभ्यास कराया गया। दंगाइयों से निपटने के लिए थानाध्यक्ष रविन्द्र भूषण मौर्य व उपनिरीक्षकों ने पुलिस बल के साथ मॉक ड्रिल किया। इस दौरान दंगाई बने पुलिस कर्मियों पर लाठी चार्ज हुआ। पुलिस कर्मियों को दंगे के दौरान गंभीर बातों से अवगत कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक हितेन्द्र कृष्ण के नेतृत्व में हुए इस पूर्वाभ्यास में सभी कोतवाली पुलिस के पुलिस कर्मी शामिल रहे। पूर्वाभ्यास के दौरान सीओ ने बताया कि जब कहीं भी दंगा हो जाए तो सबसे पहले दंगाइयों से बातचीत की जाए। जब न माने तो आंसू गैस के गोले दागे जाए, फिर भी न मानें तो लाठीचार्ज किया जाए। इसके बावजूद भी जब हालात काबू में न आए तो फायरिंग की जाए। यह ध्यान रहे कि गोलियां पैरों पर मारी जाएं जिससे किसी की जान न जाये। इस अवसर पर पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार पांडेय, एसएसआई राकेश सिंह, उपनिरिक्षक मंजर अब्बास‚ इन्द्रलाल भारती आदि सहित बडी संख्या में पुलिस कर्मी अभ्यास में मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम हेतु दिशा-निर्देश जारी
Next: मनोनीत सभासद जब बैठे धरने पर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.