Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

262 लगायी गयी वैक्सीन

संवाददाता 09-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0054

जमानियां। तहसील क्षेत्र में पांच स्थानों पर कोविट वैक्सीन लगायी जा रही है। यहां लाभार्थी को पंजीकरण कराने के बाद वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी गई।

जानकारी के अनुसार बरूईन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र‚ देवैथा‚ अभईपुर‚ बेटाबर और नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शासन द्वारा दिशा निर्देश मिलने के बाद 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगायी जा रहा है। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानियां में 109‚ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरूईन में 68 तथा देवैथा‚ अभईपुर‚ बेटाबर में 85‚ कुल 262 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है। इस संबंध में प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर पर्याप्त वैक्सीन है और पंजीकरण के बाद किसी को वापस नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक वैक्सीन का बोतल खुलने के बाद करीब 10 लोगों को डोज लगता है। आखिर में आये लोगों के साथ कुछ परेशानी हो रही है लेकिन इन लोगों को भी अगले दिन बुला कर वैक्सीन लगायी जा रही है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला‚ एएनएम कमला यादव‚ सीएचओ उषा पाल‚ सीएचओ पूनम कुशवाहा‚ वार्ड ब्वाय महेन्द्र सिंह‚ गौतम‚ श्रीकान्त आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नामांकन फार्म पर निर्धारित मूल्य से अधिक लेने पर होगी कार्रवाई
Next: जुलूस निकालना पड़ा भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी को भारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.