Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जुलूस निकालना पड़ा भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी को भारी

ब्यूरो 09-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

दिलदारनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फूली में बिना प्रशासन से अनुमति लिए निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान के संभावित उम्मीदवार विजय यादव को शक्ति प्रदर्शन के लिए जुलूस निकालना भारी पड़ गया जब दिलदारनगर पुलिस ने चुनावी आचार संहिता सहित, कोविड-19 का गाईड लाइन के साथ साथ धारा-144 के उल्लंघन में शुक्रवार को आधा दर्जन नामजद और डेढ़ सौ आज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया।

गौरतलब हो कि बीते गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन को लेकर संभावित ग्राम प्रधान उम्मीदवार विजय यादव द्वारा जुलूस निकालकर अपने ग्राम सभा में मतदाताओं को लुभाने के लिए भ्रमण कर रहे थे। इसकी भनक जब मुकामी पुलिस को हुई तो तत्काल प्रभाव से जुलूस को रोक दिया गया और जुलूस में शामिल छह ज्ञात और डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।दिलदारनगर थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने, कोविड-19 के गाईड लाइन का अनुपालन नहीं करने पर की गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 262 लगायी गयी वैक्सीन
Next: चुनाव के लिए यहां से करें जमानत राशि जमा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.