Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शहर के मुख्य मार्गों पर कल होगा सैनिटाइजेशन का कार्य

ब्यूरो 17-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210417-WA0010

गाजीपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नगर पालिका परिषद पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है। जहाँ मन्दिर व मस्जिदों में सैनिटाइज का कार्य किया गया, वहीं शहर के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि 17 अप्रैल 2021 को नगर के 8 वार्डों क्रमशः मा0 काशीराम नगर, स्वामी विवेकानन्द, लाल बहादुर शास्त्री नगर, डा0 अम्बेडकर नगर, डा0 राही मासूम रजा, वीर अब्दुल हमीद नगर, डा0 अब्दुल कलाम नगर व नुरुद्दीनपुरा में वहाँ के सभी सम्मानित सभासदगणों के देख-रेख में सैनिटाइजेशन का कार्य घर-घर कराया गया। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व कल शहर के 8 वार्डों में घर-घर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि उ0प्र0 में प्रत्येक रविवार को घोषित लॉकडाउन के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद द्वारा गाजीपुर शहर के मुख्य मार्गों पर भी बड़ी गाड़ियों से सैनिटाइजेशन का कार्य रविवार दिनांक 18 अप्रैल को कराया जाएगा, ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल हो सके। उन्होंने सभी लोगों से सावधान व सतर्क रहने के साथ ही घर से बाहर न निकलने का सुझाव देते हुए कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की भी अपील की है। दो गज की दूरी, मास्क, बार-बार साबुन से हाथ धोना, सैनिटाइजर आदि में कोई ढिलाई न बरती जाए। साथ ही जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं, अभी तक टीकाकरण नहीं कराए हैं, वह अविलम्ब टीकाकरण करा लें। इसके साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने लोगों से कोरोना महामारी के बचाव हेतु कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की मोबाइल व अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: स्वस्थ होने की दशा में ही नामांकन स्थल के अन्दर प्रवेश करेगें उम्मीदवार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.