Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी की मोबाइल व अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210417-WA0009

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को करीब 7:10 मिनट पर विछुड़ननाथ मन्दिर के सामने वहद ग्राम बभनौली से चोरी की मोबाइल व अवैध तमंचे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 16.04.21 को चौकी प्रभारी सिधौना उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह व उ0नि0 नज्मउद्दीन सिद्दीकी मय हमराह हे0का0 कमलेश सिंह व का0 मुन्ना सिंह द्वारा 16.04.21 को समय 19:10 बजे विछुड़ननाथ मन्दिर के सामने वहद ग्राम बभनौली से विकास उर्फ मंगरू यादव पुत्र स्व0 भोला यादव ग्राम घोघवा थाना खानपुर गाजीपुर तथा पंकज यादव पुत्र होसिन्द्र यादव ग्राम सरैईयाँ थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से विकास उर्फ मंगरू यादव उपरोक्त के पास से चोरी की मोबाइल रियलमी सी 2 बरंग काला व नीला सम्बन्धित मु0अ0सं0 73/21 धारा 379 भा0द0वि0 थाना खानपुर बरामद हुआ तथा पंकज यादव उपरोक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम व एसपी ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने की अपील की
Next: शहर के मुख्य मार्गों पर कल होगा सैनिटाइजेशन का कार्य

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.