Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसीलदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

ब्यूरो 10-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210510-WA0023

जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार घनश्याम ने सोमवार को निरीक्षण किया तथा यहां दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन एवं जीवन रक्षक दवाओं कि उपलब्धता के बारे में जाना और जरूरी दिशा निर्देश दिये। वही सिर्फ एक ऑक्सीजन सिलेंडर भरा मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उनके निरीक्षण से स्वास्थ्य केन्द्र में हडकंप मचा रहा। तहसीलदार घनश्याम ने कोविड-19 के तहत की जा रही संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों की होम आइसोलेशन के दौरान की जा रही नियमित स्वास्थ्य जांच बारे भी जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आने वाले युवकों के कारण बढ़ रहे केसों पर चिंता जताई तथा निर्देश दिए कि मरीजों को घर में होम आइसोलेट किया जाए तथा जो मरीज घर पर आइसोलेट नहीं होना चाहते उनके लिए आइसोलेशन सेंटर बनाये गये है‚ वहां रखा जाए। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ऑक्सीजन कि उपलब्धता न होने पर नाराजगी जताई और जल्द उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले लोगों व उनके परिजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए तथा उनके उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। श्री सिंह ने तहसीलदार को आश्वस्त किया कि कोरोना मरीजों की नियमित जांच की जा रही है तथा विभाग द्वारा टीमों का गठन किया गया है जो मरीज व उनके परिजनों के नियमित संपर्क में रहती है। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र की जांच की गयी थी। जहां एक ऑक्सीजन सिलेंडर भरा मिला है‚ पांच खाली पाया गया है। जीवन रक्षक दवाओं कि उपलब्धता है और मरीजों का अधिक से अधिक इलाज‚ जांच और वैक्सीनेशन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। ऑक्सीजन की उपलब्धता को सुनिश्चित का निर्देश दिये गये है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तैयारी पूरी, मतगणना कल
Next: रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण का बढ़ रहा खतरा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.