Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण का बढ़ रहा खतरा

ब्यूरो 11-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है | कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को `ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है|
क्या है म्यूकोरमाइकोसिस?
इंडियन काउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन है, जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस इंफेक्शन नाक, आँख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है, वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है।
कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा
म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाता है जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है, इसलिए वह आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है।
यह संक्रमण सांस द्वारा नाक के जरिये व्यक्ति के अंदर चला जाता है, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उनको यह जकड़ लेता है|
लक्षण
• नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए
• नाक में सूजन आ जाए
• दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें
• आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार हो
• सीने में दर्द
बुखार
सिर दर्द
खांसी
सांस लेने में दिक्कत
खून की उल्टियाँ होना
कभी-कभी दिमाग पर भी असर होता है

किन रोगियों में ज्यादा पाया गया है:
• जिनका शुगर लेवल हमेशा ज्यादा रहता है
• जिन रोगियों ने कोविड के दौरान ज्यादा स्टेरॉइड लिया हो
• काफी देर आईसीयू में रहे रोगी
• ट्रांसप्लांट या कैंसर के रोगी

कैसे बचें
• किसी निर्माणाधीन इलाके में जाने पर मास्क पहनें
• बगीचे में जाएं तो फुल आस्तीन शर्ट, पैंट व ग्लब्स पहनें
• ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है – हल्के लक्षण दिखने पर जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें। कोविड के रोगियों में अगर बार – बार नाक बंद होती हो या नाक से पानी निकलता रहे, गालों पर काले या लाल चकत्ते दिखने लगें, चेहरे के एक तरफ सूजन हो या सुन्न पड़ जाए, दांतों और जबड़े में दर्द, कम दिखाई दे या सांस लेने में तकलीफ हो तो यह ब्लैक फंगस हो सकता है|

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसीलदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Next: लहुआर से अजय व ढ़ढ़नी रणवीर राय से विमला बनी ग्राम प्रधान

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.