Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने गांव के गलियों को कराया सेनेटाइज

संवाददाता 11-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के करहिया गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गायत्री देवी द्वारा पूरे गांव के गलियों को सेनेटाइज कराने के साथ-साथ लोगो से मास्क लगाने एवं बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करहिया गांव से पूर्व सैनिक सैनिक अजय सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने जीत दर्ज की ।कोरोना संक्रमण को देखते हुए सपथ ग्रहण से पूर्व ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में गांव के दर्जनों युवाओं द्वारा गांव के विभिन्न चट्टी, चौराहों एवं गलियों को सेनेटाइज करने के साथ-साथ लोगों से मास्क लगाने, हाथ धोने एवं बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई । इस संबंध में प्रतिनिधि अजय सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को सुरक्षित रहने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया है जनहित में जो भी कार्य होगा उसे प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। सेनेटाइज करने वाली टीम में आशु सिंह, सोनू ,प्रमोद ,जय सिंह, विजय बहादुर, नचक सिंह,पप्पू, मिंटू यादव, दीपक, तमन्ना कुमार , राजीव, राहुल,अशोक आदि लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संजय राय शेरपुरिया की नेक पहल
Next: गाँवों का आंकड़ो के आधार पर होगा रेड‚ यल्लो व पिंक जोन में चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.