Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाँवों का आंकड़ो के आधार पर होगा रेड‚ यल्लो व पिंक जोन में चयन

ब्यूरो 11-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां। तहसील सभागार में मंगलवार को कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बैठक आहुत की गयी। जिसमें गांव को रेड‚ यल्लो और पिंक जोन में आंकड़ों के आधार पर चयन किया जाएगा और आरआरटी के गठन के बारे में बताया गया।

तहसीलदार घनश्याम ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। जिनका मुख्य कार्य होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित मरीजों का सत्यापन और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी करना है। कहा कि ऐसे मरीजों को मेडिकल किट का वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में लागू प्रतिबंधों का अनुपालन एवं क्रियांवयन हो रहा है अथवा नही इसका भी सत्यापन किया जाएगा। इस टीम में एक मेडिकल ऑफिसर सहित चार सहायक कर्मचारी कि तैनाती की गयी है। इस कार्य में लेखपाल को भी सुपरविजन किया जाना है। कहा कि यदि किसी गांव में एक सप्ताह के भीतर सात से अधिक मौत होती है तो उसे रेड जोन‚ दो से सात के बीच मौत होने पर यल्लो जोन तथा दो से कम मौत होने पर पिंक जोन में रखा जाना है। इसको जल्द से जल्द तैयार कर उपलब्ध करावें ताकि गांव में जोन के आधार पर स्‍क्रीनिंग का कार्य शुरू किया जाएगा और संक्रमित पाये जाने पर उसे आरआर टीम द्वारा मेडिकल की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इस अवसर पर कानूगो प्रदीप कुमार‚ कानूनगो अशोक कुमार‚ इन्द्रप्रताप‚ अमित राय‚ विकास सिंह‚ नितेश कुमार यादव‚ भरत सिंह यादव‚ ईश्वर‚ रवि प्रकाश‚ विजय कुमार आदि मौजूद ेरहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने गांव के गलियों को कराया सेनेटाइज
Next: गाँवों में मौत का सिलसिला जारी, ग्रामीणों में दहशत

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.