Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिना टीका लगवाये वापस हुए ग्रामीण

संवाददाता 05-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210605-WA0027

नगसर(जमानियाँ)। वैश्विक महामारी से बचाव के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में घर घर जाकर जांच व सुरक्षा के तहत स्थानीय क्षेत्र के गोहदा बिशुनपुरा गांव के बिशुनपुरा में नीता सिंह प्रधान के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुरा पर एंटीजन से 50 लोगो का जांच किया गया तथा 45 वर्ष से ऊपर के 30 लोगो को कोविशिल्ड का टीका लगाया गया और दर्जनों लोग बीना टीका लगवाये वापस चले गए। कोविशिल्ड 30 लोगों में ही खत्म हो गई कोविड जांच कर रहे जय प्रकाश ने बताया कि आए लोगों को किसी और दिन वैक्सीन लगाया जाएगा इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि वैक्सीन का अभाव और दोपहर बाद वैक्सीन लेकर पहुंचने से आमजनता परेशान हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वही प्रधान प्रतिनिधि ने कहा की सभी स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी तो समय से आये लेकिन वैक्सीन लेकर रेवतीपुर से लोग दोपहर बाद पहुंचे जिसकी वजह से बहुत लोग घर लौट गए।इस मामले में हो रहे समस्या की जानकारी के लिए क्षेत्रीय प्रभारी रेवतीपुर डॉ0 इमाम से सम्पर्क किया गया लेकिन फोन नही उठा फिर जिला प्रभारी डॉ0 उमेश सिंह से सम्पर्क स्थापित करने पर कहा कि जल्दी ही व्यवस्था का सुधार होगा और समय से लोगो को वैक्सीन मिलेगा।टीम में ए एन एम अनीता यादव , ए एन एम रंजना, जांच कर्ता जय प्रकाश , रत्नेश तथा आर आर टी रीता तिवारी , कविता , सावित्री, आशा इन्दा सिंह , मालती श्रीवास्तव तथा लेखपाल विकास सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पांच काउंटरों पर होगा नामांकन 1 ग्राम प्रधान और 286 पदों पर होना है चुनाव
Next: ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम के साथ की अभद्रता

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.