जमानियां। क्षेत्र के देवैथा गांव में वैक्सीनेशन के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीम के साथ गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता की। इस मामले में पुलिस ने रविवार को ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई और मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य कर्मियों कि टीम देवैथा गांव शनिवार को पहुंची थी। जहां सुबह से स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव के करीब 50 लोगों को वैक्सीन लगाई। शाम के समय 4 लोग पहुंचे और वैक्सीन लगाने का दबाव बनाने लगे। मौजूद एएनएम शीला श्रीवास्तव‚ एएनएम गीता देवी सहित अन्य लोगों ने समझाया।कि एक वायल में दस डोज है और कम से कम 7 से 8 लोग होने पर ही व्याल खोला जा सकता है। ताकि वैक्सीन कि बर्बादी न हो।
जिस पर वैक्सीन लगाने आये लोग भड़क गए और वहां गाली गलौज करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों का मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद किसी तरह से स्वास्थ्य कर्मी वहां से जान बचा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बाद में कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर कोतवाली में दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर रविवार को देवैथा के ग्राम प्रधान गयासुद्दीन सहित अन्य अज्ञात लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई और मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय ने बताया कि देवैथा गांव में वैक्सीन लगाने को लेकर कुछ विवाद के मामले में एएनएम शिला‚ एएनएम गीता और ड्राइवर भुआली खरवार की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान गयासुद्दीन सहित उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी मामले कि जांच की की जा रही है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।