Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिना मास्क के घूमते नजर आए लोग!

ब्यूरो 07-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया।किसी भी ऐसी स्थिति जो मानवता के लिए हानिकारक हो, उसकी समाप्ति के लिए जन जागरण की जरूरत होती है। हमारा देश भी तब आजाद हुआ था जब जन आंदोलन शहर से लेकर गांव के अंतिम आदमी तक पहुँच गया था और पूरे देश से अंग्रेजी सरकार के खिलाफ आवाज आने लगी थी।

आज विश्व के हर देश के साथ भारत भी कोरोना से लड़ रहा है।पहली लहर आयी तब देश के प्रधानमंत्री सहित अनेक नेता एवं अभिनेताओ ने लोगो को जागरूक किया कि मास्क पहने और दो गज की दूरी का पालन करे लेकिन पहली लहर के बाद दूसरी लहर ने आकर भारत मे बहुत ज्यादा जन नुकसान किया इसके बावजूद भी लोग सचेत होने का नाम नही ले रहे। कोरोना केस में थोड़ी कमी क्या आयी लोगों ने  फिर बिना माश्क के घूमना शुरू कर दिया  और यदि किसी को मास्क लगाये देख ले रहे है तो कहने लग रहे है कि अब क्या मास्क लगाते हो कोरोना गया।

मास्क न लगाने के साथ- साथ ऐसे भी लोग है जो गलियों में चबूतरे पर बैठ कर पान या गुटका खा बीच गली में थूक रहे है, गुजरते वक्त बिना उस पर पैर रखे नही जा सकते।शहर और कस्बे में पुलिस फोर्स गस्त कर लोगो को समझा रही है लेकिन ग्राम स्तर पर भी पुलिस टीम का भ्रमण जरूरी है ताकि लोगो को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें और गुटका पान खाकर बीच रास्ते मे थूक कर कोरोना फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जरूरतमंदो एवं श्रमिकों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार!
Next: कपड़े की दुकान पर बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.