Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरतमंदो एवं श्रमिकों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार!

ब्यूरो 07-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-07-15-44-26-84

उत्तर प्रदेश। जरूरतमंदों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला! जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बताया कि “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के अन्तर्गत प्रदेश के सभी जरूरतमन्दों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से हर जरूरतमंद को जून, जुलाई एवं अगस्त माह में नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के 35वें त्रिवार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रमिक, कामगार, स्ट्रीट वेंडर जैसे रोजाना कमाकर जीविका चलाने वाले लोगों को इस वर्ष भी भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य सरकार जरूरतमंदो एवं श्रमिकों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भारतीय मजदूर संघ देश का ऐसा मजदूर संगठन है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, इस संगठन ने सदैव राष्ट्र, समाज, उद्योग और श्रमिकों के हित के बारे में अपनी मांग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दत्तोपन्त ठेंगड़ी ने भारत के मजदूरों और किसानों को ससम्मान जीवन-यापन करने का अवसर प्रदान कराया और उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बोलबाला!
Next: बिना मास्क के घूमते नजर आए लोग!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.