Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटाबर टीम ने की 18 रन से जीत हासिल, मन्नू सिंह ने किया विजयी टीम को पुरस्कृत!

ब्यूरो 11-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210611-WA0018

जमानियां। क्षेत्र के महेवा गांव में बाबा महेश्वर नाथ स्पोर्टिग क्लब महेवा के तत्वाधान में कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को हरपुर क्रिकेट क्लब व बेटाबर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बेटाबर की टीम ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं महेवा गांव के पूर्व प्रधान संतोष कुशवाहा ने फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसके बाद टॉस जीतकर बेटाबर की टीम ने सात विकेट खोकर 147 रन बनाई। वही जबाबी पाली में हरपुर की टीम 16 वे ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। प्रतियोगिता में बेटाबर की टीम ने 18 रन से जीत हासिल की।

जिसके बाद मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने विजयी टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा की क्रिकेट का खेल आपसी सौहार्द को बढ़ता है।असली खिलाडी वही होता है जो अनुशासन में रह कर खेलता है और आगे बढ़ता है। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, राहुल राज सिंह, रणविजय यादव, धीरेन्द्र यादव जज्जु, टुन्ना यादव ,अनिल यादव, आशीष यादव, राहुल, अखिलेश, धनन्जय, विशाल, अमन, लाल बहादुर आदि लोग मौजूद रहे। अंपायरिंग संतोष राम व रामू यादव तथा कमेंट्री अखिलेश यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभी भी वैक्सीन लगवाने में परहेज कर रहे हैं लोग
Next: आखिर क्यों चर्चा में आई भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के साथ आने की खबरें? रामदास अठावले ने दिया बयान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.