Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आखिर क्यों चर्चा में आई भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के साथ आने की खबरें? रामदास अठावले ने दिया बयान

ब्यूरो 12-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-12-12-55-43-00

महाराष्ट्र। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के नजदीक आने की संभावनाओं के बीच ही केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का आया बड़ा बयान बयान ! अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना साथ में सरकार बना सकते हैं।केंद्रीय मंत्री ने इसIके लिए एक सजेशन भी दिया है ।बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की थी, इसके बाद से ही दोनों पूर्व सहयोगियों के नजदीक आने की अफवाह है शुरू हो चुकीं है।

रामदास अठावले ने बताया कि भाजपा और शिवसेना सहित अन्य दलों की महागठबंधन सरकार बनाई जा सकती है. इस महायुति में मुख्यमंत्री पद को आधे-आधे कार्यकाल के लिए शिवसेना के साथ बांटा जा सकता है।अठावले ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक करने की खबर सामने आई।

ऐसे में कांग्रेस की परेशानी बढ़ना निश्चित है। रामदास अठावले के बयान से कांग्रेस रेड जोन में निश्चित रूप से आ जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस भी इंक्लूड है। ऐसे में अगर भाजपा और शिवसेना फिर से एक साथ आते हैं, तो उसे निश्चित तौर पर बाहर जाना होगा. पहले से ही कांग्रेस दिक्कत में चल रही है। चुनावों में लगातार मिल रही हार के साथ ही उसके नेता भी उसका साथ छोड़ रहे हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भी बुधवार को कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की शरण में आ चुके हैं ।इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ऐसा कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री की तारीफ।
हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उद्धव ठाकरे ने बताया था कि उनकी मुलाकात मराठा आरक्षण सहित राज्य से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर हुई थी। जिसके मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की तारीफ भी की थी, जिस पर प्रतिक्रिया साझा करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन सरकार बनाने के लिए यह वक्त बिल्कुल सही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटाबर टीम ने की 18 रन से जीत हासिल, मन्नू सिंह ने किया विजयी टीम को पुरस्कृत!
Next: खबर मिली की इंसान का शव है लेकिन निकला जानवर का शव

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.