Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चर्चा में उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव, केशव प्रसाद मौर्य ने लगाए सपा व बसपा पर आरोप, कहा जो काम उन्होंने 15 साल में नहीं किया 4 साल मात्र में हमने कर दिखाया! साथ ही पुनः पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होने का दिया आश्वासन

ब्यूरो 16-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-16-20-31-38-03

उत्तर प्रदेश। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान! 2022 में होने वाले हैं यूपी असेंबली इलेक्शन काफी चर्चा में है। बरेली का दौरा करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी एवं सर्वश्रेष्ठ पार्टी बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारा नेतृत्व सामूहिक है, जो कि राष्ट्रीय नेतृत्व है, बोर्ड संसदीय है, यह सारी चीजें मिलकर इस बात को साफ कर देती हैं कि चुनावों का दायरा क्या होगा। इतना ही नहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टीयों को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तक कह डाला, और साथ ही अभी कहा कि भारतीय जनता पार्टी बसपा और सपा से बहुत ही अलग है।

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम 2022 में होने वाले चुनाव मे लहराएगी। इसके साथ ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तीर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है और ये बात विपक्षियों को भी पता है इसलिए वे परेशान हैं।

 

सभी आरोपों को उन्होंने विपक्ष की सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि ये सब विपक्षी दल की एक चाल है।मौर्य ने आरोप लगाया कि विपक्ष कभी भी नहीं चाहता था कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की स्मृति अयोध्या में बने। और इसलिए अब अलग अलग मुद्दों को उठाकर भव्य मंदिर के निर्माण में अड़चन डालने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं ।

भारतीय जनता पार्टी के कार्य की सराहना करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की सरकार ने करीब 15 साल तक राज पाठ किया।परंतु राज्य में विकास के नाम पर रत्ती भर भी काम नहीं किया गया। और तो और अपराध और भ्रष्टाचार भी अपने चरम सीमा पर पहुंच गए। लेकिन 4 साल मात्र में ही जो कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है वह बेशक सराहनीय है ।राज्य में बढ़ चढ़कर विकास हुआ है, अपराध दर में बहुमत गिरावट हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वैक्सीनेशन को लेकर संपूर्णत: तत्पर योगी सरकार, जारी किए कई बड़े निर्देश!
Next: मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ ने तबाह किया नेपाल, ले डूबा 7 जानें ! 50 से अधिक खतरे में

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.