Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वैक्सीनेशन को लेकर संपूर्णत: तत्पर योगी सरकार, जारी किए कई बड़े निर्देश!

ब्यूरो 16-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-16-18-00-33-83

उत्तर प्रदेश। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश
में 02 लाख 86 हजार 395 सैम्पल्स की जांच की जा चुकी है। इसी बीच संक्रमण के 310 नए केस सामने आए हैं और 927 मरीज कोरोना संक्रमण से मोक्ष हुए हैं। फिलहाल राज्य में कुल 6,496 एक्टिव केसेज़ हैं। जिसमें 3,920 लोग घर पर उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटों में कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1% रही, जबकि रिकवरी दर 98.3% हो गई है। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 41 लाख 45 हजार 946 सैम्पल टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 74 हजार 999 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

नॉनस्टॉप बिगड़ते हालातों के बीच ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आज टीम-09 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई और कई विषयों पर जनता की सहूलियत के लिए कई निर्देश भी दिए।आपको बताते हैं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को क्या -क्याआदेश दिए हैं?

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को टीका-कवर प्रदान करने की प्रक्रिया और तेज करने की आवश्यकता है। ब्लॉक स्तर पर गांवों के अलग-अलग क्लस्टर बनाकर सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाए। लोगों को ग्राम पंचायत भवन अथवा निकटतम सीएचसी पर ही वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाए।जिस दिन टीकाकरण होना है, उस तिथि के बारे में लोगों को पहले से जानकारी हो।
पढ़ाई, नौकरी अथवा खेल प्रतिस्पर्धाओं के कारण विदेश यात्रा पर जाने वाले ऐसे लोग, जिन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है और 28 दिन का समय पूर्ण हो चुका है, वह दूसरी डोज लगवा सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए जिला अस्पतालों में विशेष टीकाकरण बूथ बनाए जाएं। इनके प्रपत्रों की पड़ताल कर सुगमतापूर्वक टीकाकरण कराया जाए।
गाजीपुर जिले में गंगा नदी में लकड़ी के बक्से में एक नवजात बच्ची मिली है। सरकार बच्ची की देखभाल करेगी। नाविक द्वारा बालिका को बचाना मानवता का अनुपम उदाहरण है। प्रदेश सरकार उन्हें धन्यवाद ज्ञापित की करते हुए आवास की सुविधा देगी। इसके अलावा, अन्य पात्र योजनाओं से भी उसे तत्काल लाभान्वित कराया जाए।
कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण व शिक्षा-दीक्षा के प्रबंधन के लिए प्रारंभ “मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” में 4,000 रूपये मासिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए परिवार की न्यूनतम आय को 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख किया जाए। यदि बच्चे की माता जीवित हैं तो उन्हें निराश्रित महिला पेंशन व अन्य पात्र योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाएगा।
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का प्रमाणपत्र को आजीवन वैधता प्रदान की जाए। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पूर्व प्रचलित व्यवस्था ही लागू रखी जाए।
बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत राहत संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएँ। ड्राई राशन जिस पैकेट में दें, उसकी गुणवत्ता भी अच्छी हो। आपदा से पीड़ित लोगों को 24 घंटे के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों अनुमन्य सहायता राशि प्रदान कराई जाए।
टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। बीते 24 घंटों में 4,08,731 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। अब तक 02 करोड़ 38 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। जबकि, अगस्त की समाप्ति तक 10 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य है।
ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना राज्य सरकार प्राथमिकता में है। यह सुखद है कि बीते 24 घंटे में 14 नए प्लांट शुरू किए जा चुके हैं। इस तरह अब 99 प्लांट फिलहाल क्रियाशील हैं। शेष प्लांट के संबंध में स्थापना की प्रक्रिया तेज की जाए।
सीएचसी और पीएचसी से जुड़े मार्गों के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही की जानी चाहिए।
बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर मेडिकल किट वितरण का विशेष अभियान शुरू हो गया है। जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निगरानी समितियों को दवाइयों का पैकेट दिलाया जाए। लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सतत जागरण की जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार!
Next: चर्चा में उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव, केशव प्रसाद मौर्य ने लगाए सपा व बसपा पर आरोप, कहा जो काम उन्होंने 15 साल में नहीं किया 4 साल मात्र में हमने कर दिखाया! साथ ही पुनः पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होने का दिया आश्वासन

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.