Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुर्दे पर लगाई गईं 354, 149, 504जैसी संदिग्ध धाराएँ ! घटना दिल दहला देने वाली! आखिर क्या है पूरा मामला?

ब्यूरो 16-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-16-22-43-21-72

उत्तर प्रदेश ।अलीगढ़ में पुलिस की एक बेहद ही चौका देने वाली हरकत सामने आई है !जी हां,दरअसल जिले के थाना अकराबाद पुलिस ने 15 साल पहले मरने वाले मुर्दे पर छेड़खानी और हत्या के प्रयास की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।मामला अलीगढ के थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम दीपपुर गोबरा में प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते दबंगों ने बीती 25 मई को ग्राम के नवनिर्वाचित प्रधान कालीचरण के साथ मारपीट करते हुए दबंगों ने नवनिर्वाचित प्रधान को सड़क पर गिरा कर मुंह में पेशाब किया, जिस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना अकराबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस पर आरोप यह है की मुकदमा दर्ज होने के बाबजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे आरोपियों के हौसले 7वें आसमान पर पहुंच गए। उन्होंने प्रधान एवं प्रधान के समर्थन करने वालों पर दोबारा हल्ला बोला।

जिसमें घर की महिलाओं सहित कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े के समय थाना इंचार्ज को फोन किया ग़या था, परंतु उन्होंने इस चीज़ को नजरअंदाज कर दिया। पुलिस से सांठगांठ कर हमलावरों ने 15 साल पहले मरने वाले परसादी लाल के साथ गांव के नवनिर्वाचित प्रधान सहित कुल 7 लोगों को नामजद करते हुए छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की संगीन धाराओं , जिसमें की धारा 354, 452, 307, 323, 504, 506, 147, 148, 149 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी थी।

मामले की जानकारी प्राप्त होने पर पीड़ित ,नवनिर्वाचित प्रधान अपने समर्थन में आसपास के गांवों के दर्जनों लोगों के साथ अपने शपथ पत्र सहित SSP कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडे ने कहा किसी भी हालत में जातिवाद की राजनीति को समाप्त किया जाएगा प्रधान किसी भी समुदाय का हो उसका सम्मान सर्वोपरि है, पुलिस की कार्रवाई गमगीन है , वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अपराधियों को जेल पहुंचाने तक ‘अखिल भारत हिंदू महासभा’ पीड़ितों के पूर्णतः समर्थन में है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ ने तबाह किया नेपाल, ले डूबा 7 जानें ! 50 से अधिक खतरे में
Next: फिर से एक बार राजनीति की सियासत बना रामलला की जन्मभूमि अयोध्या! जानें, क्या है पूरा मामला?

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.