Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फिर से एक बार राजनीति की सियासत बना रामलला की जन्मभूमि अयोध्या! जानें, क्या है पूरा मामला?

ब्यूरो 16-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-16-23-12-22-36

उत्तर प्रदेश।अयोध्या जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार सामने आ रही है, और इसके साथ ही जब तक कार्रवाई संपन्न न हो जाए तब तक के लिए चंपत राय को सस्पेंड कि जाने की बात भी सामने आ रही है। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रस्ट को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस विवाद पर जल्द से जल्द निष्पक्ष लोगों की जांच कमेटी बनाई जाए और जिन लोगों पर आरोप लगा है जांच की सच्चाई सामने आने तक उनको हर तरह के दायित्व से मुक्त कर दिया जाए।

इसके साथ ही अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यह भी कहा कि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र को जांच से कत्तई नहीं घबराना चाहिए।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर विवाद छिड़ा तो साधु-संत पीछे नहीं रहे। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कोई बंद आंखों वाला भी देखेगा तो 2 मिनट पहले कोई चीज दो करोड़ की होती है और वही8 मिनट के बाद 8करोड़ की हो जाती है,यह बात वाकई संदेश योग्य है, लेकिन आपने यह संभव कर दिखाया है, और आप कहते हैं कि यह 100% सही है। आपको जांच से भागना नहीं चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द निष्पक्ष लोगों की जांच कमेटी बैठे और जब तक जिन लोगों पर आरोप लगा है उनको किसी भी दायित्व से स्थगित रखा जाए। साथ ही अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं उन्हें तो स्वयं ही विरक्त हो जाना चाहिए और कहना चाहिए कि मेरे ऊपर आरोपी का निराकरण कर दो उसके बाद फिर मैं कार्यरत होऊँगा।दो लोगों ,चंपत राय और अनिल मिश्र ने गवाही दी है और रजिस्ट्री कराई है इसलिए इन्हें बिना देर किये कार्य से तुरंत सस्पेंड कर देना चाहिए, जब तक कि इनकी बेगुनाही साबित नहीं हो जाती।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुर्दे पर लगाई गईं 354, 149, 504जैसी संदिग्ध धाराएँ ! घटना दिल दहला देने वाली! आखिर क्या है पूरा मामला?
Next: टीकाकरण को लेकर बेहद ही सजग हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा कोविड-19 से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है वैक्सीन।

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.