Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अब्दुल समद की पिटाई को लेकर राजनीतिक सियासत में छिड़ी गर्मा- गर्मी। सपा के वरिष्ठ नेता उन्मेद पहलवान निशाने पर!

ब्यूरो 17-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-17-13-11-51-88

उत्तर प्रदेश(गाजियाबाद)।अब्दुल समद की पिटाई को धार्मिक रंग मे लपेटकर , मुद्दे पर नमक- मिर्च लगा कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, अलीगढ़, मुरादाबाद, , व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई और शहरों में ख़ब्त भड़काने की चाल चली गई थी।
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर के नजदीक मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद अपने चरम सीमा पर पहुंच चुका है। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान पर आवेश भड़काने की साजिश रचने का आरोप है।

सपा नेता उन्मेद पहलवान ने ही अब्दुल समद का फेसबुक ट्वीट लाइव किया था इतना ही नहीं फेसबुक लाइव के दौरान ही यह भी दावा किया था कि अब्दुल समद की जबरदस्ती पिटाई की गई और उसे जय श्रीराम बोलने के लिए मजबूर किया गया, तथा उसकी दाढ़ी भी काटी गई। लेकिन बाद में पुलिस की जांच में यह बात झूठ निकली और पाया गया कि अब्दुल समद ने परवेश गुर्जर नाम के व्यक्ति को कोई ताबीज बनाकर दिया था और परवेश गुर्जर का दावा था कि ताबीज की वजह से उसके घर पर नुकसान हुआ है। जिसके बाद परवेश गुर्जर ने अपने कुछ मुस्लिम साथियों के साथ मिलकर अब्दुल समद पर हल्ला बोल दिया।

मामले को सांप्रदायिक रंग देने और आवेश फैलाने की साजिश रचने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी नेता उन्मेद पहलवान के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस उन्मेद पहलवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है , फिलहाल वह पुलिस के डर से कहीं छिपा हुआ है।

इस बीच पिटने वाले व्यक्ति अब्दुल मसद का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है कि, इंतजार नाम के व्यक्ति ने उससे परवेज गुर्जर को ऐसा ताबीज बनाकर देने के लिए कहा था जिससे परवेज गुर्जर इंतजार के वश में आ जाए। अब्दुल मसद के इस वीडियो में उसकी दाढ़ी कटी हुई नजर नहीं आ रही जबकि फेसबुक लाइव के दौरान उसकी दाढ़ी कटी हुई देखी गई थी। दावा किया जा रहा है कि नया वीडियो अब्दुल मसद की पिटाई से पहले का है, हालांकि सिटी सुपरफास्ट न्यूज़ इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 12वीं के परीक्षाफल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, रिजल्ट डेट के साथ ही मूल्यांकन फार्मूला क्या होगा ,इस पर भी हुई चर्चा!
Next: गैगस्टर एक्ट मैं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.