Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

12वीं के परीक्षाफल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, रिजल्ट डेट के साथ ही मूल्यांकन फार्मूला क्या होगा ,इस पर भी हुई चर्चा!

ब्यूरो 17-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-17-12-29-23-27

नई दिल्ली ।12वीं की बोर्ड परीक्षाफल को लेकर छात्र गण चिंता में है।12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब छात्र इंतजार कर रहे हैं कि कब तक 12वीं के रिजल्ट सामने आएंगे । दरअसल ,बुधवार के दिन सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर वार्तालाप के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोर्ट को परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सूचना दी है। सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित होंगे।

परीक्षा फल के मूल्यांकन के फॉर्मूले पर भी हुई चर्चा। कोरोना संक्रमण के चलते 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी जा चुकी हैं। जिसके बाद छात्र संघ को परीक्षा फल का बेसब्री से इंतजार है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने12वीं कक्षा के लिए निष्पक्ष मानदंड तय करने के लिए 3 जून को केंद्र सरकार को 2 सप्ताह की समयावधि प्रदान की थी । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए 4जून को 13 सदस्यीय समिति का गठन किया था और रिपोर्ट सौंपने के लिए 10 दिन का समय दिया ।

CBSE 12वीं के मूल्यांकन को लेकर सरकार ने अपने फॉर्मूले को सुप्रीम कोर्ट के आगमन में, सामने रखा। जिसके अंतर्गत 10 वीं के अंकों पर 30 प्रतिशत , 11वीं के अंकों पर 30 प्रतिशत और 12वीं प्री बोर्ड के अंकों पर 40 प्रतिशत वेटेज मिलेगा। वहीं 12वीं के नतीजे 31 जुलाई तक घोषित किए जाने की संपूर्ण आशंकाएं जताई जा रही हैं।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा भी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर सुझाव दिया गया था कि कक्षा 12वीं के परीक्षाफल के मूल्यांकन के लिए कक्षा 10, 11 और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों को बेस बनाया जाये। केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला 1 जून को लिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य के मद्देनजर लिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीकाकरण को लेकर बेहद ही सजग हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा कोविड-19 से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है वैक्सीन।
Next: अब्दुल समद की पिटाई को लेकर राजनीतिक सियासत में छिड़ी गर्मा- गर्मी। सपा के वरिष्ठ नेता उन्मेद पहलवान निशाने पर!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.