Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्याकांड कर फरार हुए अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा, फिलहाल जेल में हैं अपराधी

ब्यूरो 18-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210618-WA0026

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में बीते 17 मार्च को हुए हत्याकांड में फरार चार अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार की भोर करीब 2:15 बजे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि बीते 17 मार्च कि शाम करीब 6 बजे पिता अपने दो पुत्रों के साथ अपने घर जा रहा था। जिसमें धूल उड़ने के विवाद में मनबढ़ युवकों ने गोली मार दी थी। जिसमें फुलचन्द (60) की मौत हो गयी थी। मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों कि पुलिस तलाश कर रही थी और शुक्रवार की भोर करीब 2 बजे इन अभियुक्तों का सुराख मिला कि ये चारों अभियुक्त रेलवे स्टेशन से कही भागने के फिराक में है। जिस पर पुलिस ने इन अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि भैदपुर गांव में गोली मार कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त भन्टू उर्फ धर्मेन्द्र सिंह निवासी कालनपुर (खिदिरपुर)‚ सदानन्द यादव‚ शिव कुशवाहा‚ विकास यादव निवासीगण हरपुर को करीब 02:15 बजे जमानिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्त सदानंद के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इन सभी अभियुक्त के ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15–15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय‚ हे0का0 सुजीत कुमार सिंह, हे0कां0 बालेन्द्र शर्मा‚ कां0 रवि कुमार, कां0 विनोद कुमार भारतीय, कां0 रत्नेश कुमार, रि0कां0 क्रान्ति सिंह पटेल, कां0 आनन्द राही आदि रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों का ऑनलाइन कराया गया शपथ ग्रहण!
Next: 15 हज़ार का इनामीया अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.