Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों का ऑनलाइन कराया गया शपथ ग्रहण!

ब्यूरो 18-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210618-WA0025

जमानिया। विकास खंड में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ने पंचायत उपचुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को शुक्रवार की सुबह से ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराया। जिसमें पोखर ग्राम के आठ सदस्यों ने शपथ ग्रहण नहीं किया। खंड विकास अधिकारी सुबह से ही अपने कार्यालय में शपथ ग्रहण के लिए शपथ पत्र के साथ मौजूद थे और जैसे जैसे ग्राम पंचायत सचिव गांव में पहुंच कर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य को गांव में मौजूद प्राथमिक विद्यालय अथवा सरकारी भवन में  इकठ्ठा कर ऑनलाई शपथ ग्रहण कराया। विकास खंड में कुल 27 संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य को शपथ ग्रहण कराया गया।

हालांकि इस दौरान इंटरनेट ने मुश्किलें बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह से शपथ ग्रहण पूर्ण कर ग्राम पंचायत का गठन किया गया और कोरम पूरा हुआ। वही पंचोखर ग्राम पंचातय के आठ सदस्यों ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। ज्ञात हो कि इन आठ सदस्यों ने पूर्व में ही बीडिओं और एसडीएम को शपथ पत्र के माध्यम से शपथ ग्रहण न करने की बात लिख कर दे चुके है। इन सदस्यों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रधान पद पर धांधली हुई है। इस संबंध में बीडिओ हरिनरायण ने बताया कि कुल 27 गांव गडाह छानवे‚ जीवपुर‚ मनझरिया‚ खजुहां‚ सैदाबाद‚ मतसा‚ पाह सैयदराजा‚ सेन्दुरा‚ सरूझा‚ बुढाडीह‚ टोकवा‚ देवढी‚ धुस्का‚ बरूईन‚ असैचन्दपुर‚ बसुहारी‚ चकमेदनी नं 1 सराय मुरादअली‚ चकअब्दुल हकीम‚ उमरगंज‚ किशुनीपुर‚ करजही‚ मदनपुरा‚ रायपुर‚ डिल्लाचवर‚ देवा बैरनपुर आदि गांव शपथ ग्रहण कराया गया है। उन्होंने बताया कि पचोखर गांव में भी ग्राम प्रधान सहित कुछ सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया है। अन्य सदस्य भी जल्द शपथ ग्रहण कर लेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हौसलाबंद चोरों ने घर के सामने से उड़ाई मोटरसाइकिल
Next: हत्याकांड कर फरार हुए अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा, फिलहाल जेल में हैं अपराधी

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.