Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका की साफ-सफाई का बारिश ने खोली पोल

संवाददाता 03-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210703-WA0006

जमानिया। एक घंटे की बारिश में नगर के सभी नाले सफाई के अभाव में उफान मारने लगे और देखते ही देखते कस्बा बाजार की मुख्य सड़क पर नदी बहने लगी। जिसे देख कर सहज ही जमानियां नगर पालिका के साफ सफाई के दावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि नगर पालिका क्षेत्र की सिर्फ एक जगह पर ऐसा नजारा देखने को मिला। नाली से पानी निकासी न होने से कमोबेश सभी सड़कों का यही हाल है। कागजों में उड़ान भर रही नगर पालिका में सफाई के नाम पर प्रतिमाह 21 लाख खर्च किये जाते है लेकिन हालात बद से बत्तर ही है। नगर के 25 वार्डों की साफ सफाई के लिए नगर पालिका में कुल 92 सफाई कर्मी तैनात हैं जिसमें से 21 सरकारी तथा 49 संविदा कर्मी है। वही साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका द्वारा आउटसोर्सिंग से भी 22 सफाई कर्मियों को रखा गया है।नगर में कुल एक एक बड़ा नाला 28  मध्यम नाले हैं। हिला लो की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। इसकी सफाई के लिए सफाई कर्मियों पर मोटी रकम खर्च की जाती है लेकिन बारिश के समय नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता है और कस्बा बाजार झील में तब्दील हो जाती है। तो सवाल उठना लाजमी है कि ये सफाई कर्मियों ने अपना दायित्व का निर्वहन ठीक से किया है या नहीं और उनके काम पर नजर रखने वालो ने अपनी जिम्मेदारी निभाई या नही।

सफाई और जल जमाव का आलम यह है कि नगर पालिका गेट पर ही बारिश के समय पानी लग जाता है। इतना ही नही डाकखाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र‚ पशु अस्पताल‚ तहसील परिसर, विकास खंड सहित राजपुर, हरपुर मोहल्ला, स्टेशन बाजार आदि जगहों पर बने नाले व सड़को पर जलजमाव नगर पालिका की पोल खोल रही हैं। ऐसी फोटो बीते दिनों कई बार प्रकाशित भी हुई है। लेकिन बेसुध नगर पालिका अभी भी नहीं चेत रहा है और प्रतिमाह 21 लाख रुपये की बन्दर बांट में लगा हुआ है। नगर पालिका द्वारा देवी दयाल मार्ग में नाला का निर्माण कराया गया।  लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदारों ने उस नाले की निकाल के बारे में सोचा ही नहीं। यही कारण है कि नगर में जहां-तहां नालियां तो बनी है लेकिन उन नालीयों से पानी की निकासी नहीं हो पाती है और नालों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क के किनारे बनी नालियों पर दुकानें सज रही है और नाली अतिक्रमण का भेंट चढ चुका है और साफ सफाई नदारत है।  इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने बताया कि नियमित रूप से नगर में साफ सफाई कराई जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next: निर्माण में गड़बड़ी को लेकर मनोनीत सभासद ने नगर पालिका को सौंपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.