Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्माण में गड़बड़ी को लेकर मनोनीत सभासद ने नगर पालिका को सौंपा पत्रक

संवाददाता 03-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210703-WA0002

जमानियां। नगर पालिका द्वारा नगर के बुद्धिपुर मोहल्ले में कराये जा रहे मुख्य सड़क निर्माण में गड़बड़ी को देखते हुए भाजपा के मनोनीत सभासद ने कार्य रुकवा दिया और इसकी शिकायत करते हुए पत्रक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सौंपा। जिस पर उन्होंने मानक के अनुरूप कार्य करवाने का आश्वासन दिया और जांच टीम गठित कर दी।मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर के कस्बा बाजार स्थित बुद्धिपुर मोहल्ले में मुख्य सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जो भगवान हलवाई के मकान से मजार तक होना है। जिसमें सड़क के किनारे नाली भी बनानी है।

नाली निर्माण के लिए प्रयोग की जा रही ईट मानक के अनुरूप नहीं है। इतना ही नहीं सड़क निर्माण में गिट्टी का प्रयोग कम हो रहा है और राबीज‚ बालू से निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि मानक के अनुरूप कार्य नहीं होगा तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग या बंदर बांट किसी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में ईओ अब्दुल सब्बुर ने बताया कि मुख्य सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर पत्रक प्राप्त हुआ है। जिस पर जांच टीम गठित कर दिया गया है। जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार की कार्य होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर पालिका की साफ-सफाई का बारिश ने खोली पोल
Next: हरी झंडी दिखाकर नामांकन अभियान का किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.