Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेसजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संवाददाता 14-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210714-WA0007

जमानियां। क्षेत्र के विभिन्न गांव में डीजल-पेट्रोल, खाद्य तेल व अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेसजनों ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही अभियान के जरिए जन समर्थन हासिल किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने नेतृत्व में आयोजित हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बेलगाम होती महंगाई के चलते गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो चुका है। भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

आए दिन हत्या, लूट से लेकर चोरी, छिनैती तक की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसे रोकने में शासन-प्रशासन विफल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान को ग्रामीण सहित नगर क्षेत्र में सफलता मिल रही है और सैकड़ों लोग अपना हस्ताक्षर कर सहमति जता रहे है। वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता अदालत यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर फेल है। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सैयद फैजान‚ हरिओम सिंह यादव‚ युगुल किशोर सिंह‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ रूद्रप्रताप तिवारी‚ गुड्डू कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ईएमयू सवारी गाड़ी को चलाने की मिली अनुमति
Next: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.