Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ईएमयू सवारी गाड़ी को चलाने की मिली अनुमति

संवाददाता 13-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां। कोरोना काल के बाद ईएमयू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन बुधवार से फिर से एक बार पटरी पर दौड़ने के लिए उतारी गई है। जिससे रेलवे ने यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए फिल्हाल एक जोड़ी ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के चलते पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड के स्वीकृत के बाद आज से पैसेंजर ट्रेन को चलने की अनुमति दी गयी है।

ट्रेन संख्या 03203 एवं 03204 पटना दीनदयाल उपाध्याय ईएमयू सवारी गाड़ी को चलाने की अनुमति मिली है। जो डाउन में पटना से 12:35 बजे शुरू होगी और 16:59 गहमर‚ 17:05 करहरिया‚ 17:14 भदौरा‚ 17:21 उसिया खास‚ 17:28 दिलदारनगर जंक्शन‚ 17:52 जमानियां होते हुए 20:30 मिनट पर पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। जहां से अगले दिन अप में 8:15 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलकर 16:50 बजे पटना पहुंचेगी। इस दौरान परिचालन के दौरान कोविड–19 के नियमों का शक्ति से पालन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी स्टेशन प्रबंधक गणेश सिंह ने दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटाबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं लगाई जा रही कोविड शिल्ड वैक्सीन
Next: कांग्रेसजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.