Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राधा माधव ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन

संवाददाता 19-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया। राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि प्रहलाद के पुकार पर खंभे से नरसिंह रूप में भगवान प्रकट हो गए तो क्या अब किसी खंभे अथवा शिला में भगवान नहीं हैं ?ऐसा प्रश्न परीक्षित ने शुकदेव जी से किय। ठीक-ठीक ऐसा ही प्रश्न संसार के अनेक लोगों के मन भी उठता है। भगवान के प्रकट होने के लिए परिस्थिति एवं भक्त का अनुराग भाव ही सर्वोपरि अथवा एकमात्र शर्त है।

यदि आज भी कोई प्रह्लाद, मीराबाई,नरसी मेहता , सूरदास,कबीर, रविदास जैसा समर्पण, त्याग और भाव रखकर भगवान को पुकारेगा तो वह अवश्य ही प्रकट हो जाएंगे। दशरथ-कौशल्या, देवकी- वासुदेव,नंद-यशोदा जैसी चाह परमात्मा को पाने के लिए यदि हमारे अंदर भी होगी तो आज भी वह हमारे आंगन में प्रभु की किलकारियां गूंज सकती है।हम तो जैसे घर, दुकान,जमीन, मोटरकार, मोबाइल और संसार की अन्याय वस्तुओं को खरीद या पा लेते हैं वैसे ही भगवान को भी पा लेना चाहते हैं परन्तु संसार को पाने और संसार बनाने वाले परमात्मा की उपलब्धि की शर्तें भिन्न भिन्न है। संसार की वस्तुओं को हम साधारण पुरुषार्थ से खरीद सकते हैं परन्तु परमात्मा के लिए सम्पूर्ण समर्पण एवं अनुराग की जरूरत पड़ती है जो कि हम कर नहीं पाते।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हुआ सपना सिंह का जोरदार स्वागत
Next: नपा अध्यक्ष ने सभासदों संग की मिनी ट्यूबेल बोरिंग का भूमि पूजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.