Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हुआ सपना सिंह का जोरदार स्वागत

विशेष संवाददाता 18-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
18gzp05p

गाजीपुर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह का भाजपा नगर कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी‚ पं० दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम् गीत गाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना सिंह को अंगवस्त्रम् एवं बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया गया और खुशी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के रूप में आपको  जिले के विकास की जिम्मेदारी जनता ने दिया है। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप उसे पूरा करेंगी। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी का एहसास है और पूरी ईमानदारी से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगी।  प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी रायजी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन के किसी भी कार्यकर्ता का किसी संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने के उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह का आयोजन कर उस निर्वाचित कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने के लिए ये बहुत ही सराहनीय कदम है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर जिस प्रकार भाजपा ने विजय हासिल की है इससे आने वाले 2022 के चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2017 में प्राप्त सीटों से भी ज्यादा सीटें जीत कर फिर से सरकार बनाएगी।  इस कार्यक्रम में आए सभी का आभार व्यक्त किया एवं ऐतिहासिक जीत पर सपना सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। व्यास मुनि राय एवं अमरनाथ दुबे ने भी संबोधित किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष/जिला कार्यसमिति सदस्य रासबिहारी राय ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, निर्गुण दास केशरी, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष माया सिंह, गुलाम कादिर राइनी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, समरेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, नीरज कुमार मानू, अभिनव सिंह, अर्चना भट्ट, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नगर मंत्री निखिल राय, सूर्य प्रकाश यादव, रेणु गुप्ता,  बुच्ची बिंद, नगर कोषाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल, सभासद अशोक मौर्या, दिग्विजय पासवान, संजय कुमार, कमलेश बिंद, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, संजय कटियार, सोमेश मोहन राय, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, संजय राम, विनोद कुशवाहा, हर्षित सिंह, सीमा जयसवाल, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिट्टी की जांच कर लगेगी पानी टंकी
Next: राधा माधव ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.