Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल में किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, ट्रॉफी देकर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 09-08-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210809-WA0004

जमानियां। क्षेत्र के कसेरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार  को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 2 छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय के मेधावी छात्र विकास कुमार मौर्य बारहवीं एवं पियुष सिंह दसवीं को बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्‍यालय की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि यह गौरव की बात है कि गांव से जिले में लगातार विद्‍यालय के छात्र–छात्रा टॉप कर रहे है। इसमें पूरे विद्‍यालय परिवार के शिक्षकों का अहम योगदान है। जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के विकास में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह शिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। वही छात्रों को बधाई देते हुए सन साइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने पुरस्कार बांटा और कहा कि विद्‍यालय जिले में परचम लहरा रहा है और प्रति वर्ष जिले के टॉप 10 में विद्‍यालय के छात्र–छात्रा रह रहे है। इस अवसर पर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह‚ प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह‚ विजय सिंह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बृजेश सिंह‚ महेवश्र नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ सुधीर कुमार राय‚ अनिल सिंह‚ बलवंत सिंह‚ सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जारी है असिस्टेंट बेटे की घर आने की तैयारीयाँ
Next: लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी से चिंतित हैं लोग, प्रशासन से नहीं मिल रही किसी प्रकार की मदद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.