Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी से चिंतित हैं लोग, प्रशासन से नहीं मिल रही किसी प्रकार की मदद

ब्यूरो 09-08-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210809-WA0006

जमानियां। तहसील क्षेत्र के मलसा‚ देवरिया‚ पाह सैय्यदराजा‚ सब्बलपुर‚ मंझरीया‚ चित्तावनपट्टी‚ राघोपुर‚ जगदीशपुर आदि दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोग पलायन करने के लिए बाध्य हो रहे है।
प्रशासन द्वारा बनाई गई चौकी और मदद के दावे हवा हवाई ही साबित हो रहे है। चित्तावनपट्टी गांव के रहने वाले राधेश्याम‚ प्रमोद‚ श्याम देव‚ गंगा विषणु‚ राम अवध‚ रामाशीष‚ लक्ष्मी आदि का कहना है कि सरकार की ओर से न तो नाव की ही सुविधा मिली है और न ही पशुओं के लिए चारा ही उपलब्ध हो पाया है। कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव की ही एक नाव से किसी प्रकार बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन की ओर से दवा आदि का वितरण भी गांव में नहीं किया गया है। देवरियां‚ मलसा‚ चक मेदनी नं 1 आदि गांव में स्थित सरकारी विद्‍यालय पानी में डूब गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। इसके साथ ही बह कर आई गंदगी से दुगंर्ध से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव का कहना है कि गांव में अब तक प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली है। जिससे स्थिति बद से बत्तर होती जा रही है। अभी भी बडी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे हुए है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल में किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, ट्रॉफी देकर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Next: तहसील स्थित रामलीला मंच पर तीसरे दिन भी जारी रहा मनोनीत सभासद का क्रमिक धरना प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.