Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जब जीव भक्ति को तैयार होता हैं तो माया बाधक होती हैं-कथावाचक चन्द्रेश महाराज

ब्यूरो 04-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

मतसा (ज़मानियाँ)। जब जीव भक्ति की प्राप्ति करने को तैयार होता हैं तो माया ही बाधक होती हैं जब हनुमान जी भक्ति रूपी माता सीता का पता लगाने के लिए सागर तट से प्रस्थान करते हैं तो उनको सतोगुणी सुरसा तमोगुणी सिंहिका तथा रजोगुणी लंकिनी तीन मायारूपी बाधाओं का सामना करना पड़ा।

हनुमानजी अपने बुद्धि कौशल से संसार सिंधु की उन बाधाओं से निपटते हैं ये बातें ढ़़ंढंनी गांव स्थित हनुमान मंदिर चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे व अंतिम दिन कथावाचक चन्द्रेश महाराज ने कहाँ उन्होंने कहाँ सुरसा सतोगुणी सिंहिका तमोगुणी तथा लंकिनी रजोगुणी माया हैं इन तीन प्रकार की माया अर्थात वृतियों से साधक को कैसे निपटना चाहिए हनुमानजी ने अपने चरित्र के माध्यम से बताया कि सतोगुण का मतलब हैं व्यक्ति के अंदर पाए जाने वाला सद्गुण , दया, दान, परोपकार, शारिरिक तथा मानसिक पवित्रता आदि वृतियों के साथ साधक को मिलकर चलना चाहिये। सिंहिका का तमोगुण माया हैं। हनुमानजी उसका वध कर देते हैं। व्यक्ति के अंदर पाए जाने वाला दुर्गुण काम , क्रोध आदि विकार ही तमोगुण हैं अतः साधक को भजन के द्वारा तमोगुणो के विकारों को नष्ट कर देना चाहिए। लंकिनी रजोगुण माया हैं व्यक्ति का आहार तथा भोग वासना से जुड़ी हुई वृष्टियाँ तमोगुण से उत्पन्न होती हैं। हनुमान जी उसे अधमरा कर देते हैं अतः साधक को अपने आहार तथा भोग वासना आदि को पूरी तरह से नियंत्रित करके जीवन जीना चाहिये। सतोगुण को अपनाकर तमोगुण का विनाश करके ही भक्ति रूपा भगवती सीता की कृपा हो सकती हैं। कथा श्रवण करने वालों में मानस मंजरी विभा उपाध्याय, कैलाश यादव, राधेश्याम , विनोद आदि थे।
रिपोर्ट – सुशील कुमार गुप्ता

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्नदाता के मान और सम्मान में सपा कार्यकर्ताओं ने ‘किसान स्मृति दीप’ जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next: रंग-बिरंगे झालरों व दीपक की रोशनी से जगमगा उठा नगर व ग्रामीण इलाका

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.