Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रंग-बिरंगे झालरों व दीपक की रोशनी से जगमगा उठा नगर व ग्रामीण इलाका

ब्यूरो 04-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211104-WA0025

जमानियाँ। दीपावली पर्व पर नगर सहित ग्रामीण इलाके रंग-बिरंगी झालरों व मिट्टी के दीपक की रोशनी से ऐसे जगमगा रहे थे मानों धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। चारों तरफ उल्लास व उत्साह दिखाई दिया।

प्रकाश पर्व को लेकर सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही से स्थानीय बाजार गुलजार रहा। परंपरागत मिट्टी का दिया, खिलौना, पूजन सामग्री आदि से बाजार सजा हुआ था तो दूसरी और मोमबत्ती और झालरों की जगमगाहट बाजार की चमक को बढ़ा रही थी।

बाजार में जगह-जगह गणेश-लक्ष्मी की विभिन्न रंग-रूपों वाली मूर्तियां खूब बिक रही थी। लोग पूजा सामग्री के साथ-साथ जरूरत की प्रत्येक सामानों को खरीदते नजर आये। मिट्टी के दीपक व मोमबत्ती को लोग खरीदते नजर आये तथा मिठाई की दुकान पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लेकिन महगाई का असर खरीदारों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। खुबसूरत रंगोली बनाकर महिलाएँ व बच्चीयों ने घरों को चार चॉद कर दिया था। शाम होते ही बच्चें परिजनों संग अनार, फुलझरी, चर्खी आदि पटाखा के साथ खेलते नजर आये।


मान्यता है कि भगवान राम चौदह वर्ष की वनवास को पूरा करने के पश्चात दीपावली के दिन ही लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्रीराम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की रात्री दीपों की रोशनी से जगमगा उठी थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जब जीव भक्ति को तैयार होता हैं तो माया बाधक होती हैं-कथावाचक चन्द्रेश महाराज
Next: गंगा सेतु से 18 वर्षीय युवक ने लगाई छ्लांग

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.