Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की दी गई जानकारी

ब्यूरो 17-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211117-WA0009

जमानिया(गाजीपुर)। तहसील सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी–बेटा एक बराबर समझने की बात कही गई और योजना से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई।

तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव लालजी विश्वकर्मा ने कोरोना से प्रभावित हुए बच्चों के पालन-पोषण के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी। कहा योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पढ़ाई से लेकर विवाह तक का खर्च सरकार करती है। बच्चे या फिर अभिभावक को चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिमाह मिलती है। उन्होंने कहा कि बेटी व बेटों में भेदभाव न करें। आज भी बेटियों का 18 वर्ष से पहले विवाह कर दिया जाता है, जो कानूनन अपराध है। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर रजिस्ट्रार कानूनगो त्रिभुवन सिंह‚ राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार‚ राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार‚ पेशकार विजय बहादुर‚ आरती देवी‚ अजीत सिंह कुशवहा‚ पंकज‚ संजय कुमार‚ राम राज आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला आयोग की सदस्य ने कराया बच्चों को अन्नप्राशन
Next: मेले में 140 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.