Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला आयोग की सदस्य ने कराया बच्चों को अन्नप्राशन

ब्यूरो 17-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211117-WA0008~2

ग़ाज़ीपुर। गर्भवती व कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पर है, जिसको लेकर विभाग के द्वारा लगातार कार्यक्रम व गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे समुदाय में जागरूकता आ सके। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र छावनी लाइन पर महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य के द्वारा आंगनबाडी केंद्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान केंद्र पर छह माह पूरे कर चुके पाँच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही कुपोषण से बचने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन भी बांटे गए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अन्नप्राशन और गर्भवती का गोद भराई का कार्यक्रम किया जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या के द्वारा हार्दिक, आर्यन, श्रेया, दिव्यांश व श्रेया का अन्नप्राशन भारतीय परंपरा के अनुसार कराया गया।

इस दौरान महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य के द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराने के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बच्चों को कुपोषण से कैसे बचा सकते हैं, के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा आँगनबाडी कार्यकर्ता को ऑनलाइन जोड़ने के उद्देश्य से इस स्मार्टफोन का वितरण शासन के प्राथमिकता में है जिसके तहत उन्हें स्मार्टफोन का दिये जा रहे हैं।

इस अवसर पर सीडीपीओ अंजू सिंह, मुख्य सेविका तारा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, वन स्टॉप सेंटर के वर्कर के साथ ही क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वामन अवतार की झांकी देख,भक्तों के जयकारे से गुंज उठा मंच
Next: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.