Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वामन अवतार की झांकी देख,भक्तों के जयकारे से गुंज उठा मंच

ब्यूरो 17-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211117-WA0004

जमानिया(गाजीपुर)। नगर के कस्बा बाजार स्थित रामलीला मैदान आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक प्रियंका पाण्डेय ने भगवान विष्णु के पांचवे अवतार की सुंदर कथा भक्तों को सुनाई।

कथा वाचन प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि एक दृश्य से हमारा पूरा आचरण बदल सकता है। इसलिए आंख और कान सभी पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है। नर्क से बचने का एकमात्र सरल तरीका है कि भागवत भजन। जो जीव भगवत भजन करेगा, जो भगवान के नाम में विश्वास रखता है वो आसानी से भव सागर से तर जाता है। भगवान पर जितना विश्वास करोगे उतना ही अच्छा है। कहा कि सदा अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि जैसा हम सुनते हैं, देखते हैं, ठीक वैसा ही आचरण करते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं। देखना और सुनना अगर सुधरा हुआ हो, अच्छा हो तो व्यक्ति कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा। जो उचित हो हमेशा वहीं देखो और सुनो। भगवान के नाम का आश्रय लो, सत्संग करो, वहीं हमारे साथ जाएगा। इस दौरान वामन अवतार की झांकी निकाली गई और वामन अवतार को देख जयकारे से पूरा मंच गुंज उठा। इस अवसर पर महादेव पाण्डेय‚ झुन्ना पाण्डेय‚ बृजेश चौरसीया‚ प्रमोद यदुवंशी‚ कमलचंद बाबा‚ घनश्याम जायसवाल‚ रवि वर्मा‚ रामा पाण्डेय आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद आगमन कल
Next: महिला आयोग की सदस्य ने कराया बच्चों को अन्नप्राशन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.