Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बदलते मौसम में रहें सावधान-डॉ स्वतंत्र सिंह

ब्यूरो 29-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211129-WA0024

गाजीपुर। मौसम में बदलाव होने पर इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भी बदलती है जिसकी वजह से एलर्जिक और वायरल संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। सुबह और शाम ठंड और दोपहर में गर्मी के वजह से इन दिनों खासी और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान दिनचर्या में भी बदलाव कर लेना चाहिए ताकि सेहत दुरुस्त रहे।

जिला अस्पताल में कार्यरत फिजीशियन डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम बहुत ही तेजी से बदल रहा है। जिसकी वजह से सुबह और शाम लगातार ठंड बढ़ रहा है। वहीं दोपहर में गर्मी जैसा माहौल हो रहा है। जिसके वजह से लोगों में खासी, बुखार, सिर दर्द, तनाव और ब्लड प्रेशर के मरीजों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन 60 से 70 मरीज ओपीडी के आ रहे है । जिसमें से 40 मरीज इन बीमारियों से ग्रसित हैं । उन्होंने बताया कि मौसम के बदलाव की वजह से लोगों में सिरदर्द की समस्या बढ़ रही है और इससे पीड़ित लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिसके वजह से सीटी स्कैन की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह के बगैर सिटी स्कैन न कराएं। उन्होंने बताया कि इस बदलते मौसम का शिकार अधिकतर मजदूर वर्ग और पुलिसकर्मी हो रहे हैं क्योंकि दिन में काम करने के बाद कपड़ा गीला होने से खुजली जैसी भी समस्या बढ़ रही है।

डॉ स्वतंत्र ने बताया कि इन बीमारियों से बचने के लिए फलों या सब्जियों का रस और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। पौष्टिक आहार लें और बाहर के खाने से परहेज करें। ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें। इससे इम्युनिटी प्रभावित होती है और रोगों के हमला करने की आशंका बढ़ जाती है। जो लोग पहले से किसी बीमारी की दवाएं ले रहे हैं, वह विशेष ध्यान रखें। डायबिटीज के मरीज, छोटे बच्चे और गर्भवती का बदलते मौसम में खास खयाल रखें। बहुत ठंडा पानी या अन्य पेय पदार्थ न पिएं इससे गले की समस्या हो सकती है। पंखा और एसी का सावधानी से प्रयोग करें। फिलहाल सुबह व शाम की सर्दी है इसलिए गर्म कपड़े साथ रखें व जरूरत के हिसाब से इन्हें पहन लें ताकि ठंडी हवाओं से बचा जा सके।
डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मौसम बदलने पर डायबिटीज व सांस के रोगियों को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। इस दौरान डायबिटीज के रोगियों को कमजोरी, खांसी, गले में दर्द और घुटन जैसी दिक्कतें होने लगती है। श्वांस के मरीजों को श्वांस फूलने, छींक और श्वांस लेने में तकलीफ की समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसमी फल खाएं और संतुलित आहार लें। घर से बाहर जाने पर मरीज दवाएं साथ लेकर जाएं और मास्क का लगातार प्रयोग करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा किसानों की समस्याओं का किया गया समाधान
Next: हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.