Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20211130_171836

जमानियाँ(गाजीपुर)। प्रेम प्रपंच में हुई हत्या के आरोपी को स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की सुबह 7:45 बजे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोतवाल संपूर्णानन्द राय ने बताया कि बीते 21 जूलाई की शाम स्टेशन बाजार के पटखौलिया मोहल्ले के पास अर्ध अचेत अवस्था में अजीत यादव निवासी हरबल्लमपुर नाली के पास मिला था। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद घटना की पूरी जानकारी लखनऊ के रजनी खंड शारदा नगर में रह रहे परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि इस घटना के तीन माह बाद मृतक के भाई प्रदीप ने बीते 28 नवंबर को गांव के ही पट्टीदार आकाश सिंह यादव उर्फ छोटू सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तफ्तीश के दौरान मामला प्रकाश में आया कि मृतक अजीत यादव का जिस लडकी से प्रेम संबंध था उसी लड़की से अभियुक्त आकाश सिंह यादव उर्फ छोटू भी प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। इसी कारण से हत्या हुई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई लोहे कि पाइप को झाड़ी से बरामद कर लिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बदलते मौसम में रहें सावधान-डॉ स्वतंत्र सिंह
Next: मंगलसूत्र लेकर भागे उच्चके

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.