Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मंगलसूत्र लेकर भागे उच्चके

ब्यूरो 30-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211130-WA0009

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित लटनियां माई मंदिर के पास मंगलवार की सुबह करीब 10ः30 बजे एक महिला का मंगलसूत्र लेकर भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित के भाई बैजनाथ पासी बताया कि जमानियां रेलवे स्टेशन स्थित मदनपुरा रोड निवासी बहन उर्मिला देवी (35) पत्नी हरेंद्र राम अपनी पुत्री संख्या (5) के साथ मौसी के यहां हरबल्लमपुर जाने के लिए घर से करीब 10 बजे निकली और जमानियां कस्बा के बिन्द मोड़ के पास उतर कर हरबल्लमपुर गांव जाने के लिए ऑटो का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला एवं पुरुष मौके पर पहुंचे और महिला को मोटरसाइकिल पर बैठने की जिद करने लगे। उच्चकों ने विश्वास दिलाया कि वे लोग भी हरबल्लमपुर गांव जा रहे है। जिस पर महिला अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। बिन्द मोड से कुछ दूर स्थित लटनियां माई मंदिर के पास एक हार्डवेयर की दुकान के सामने महिला को उतार दिया। इसी बीच मौका देख महिला पर कुछ स्प्रे कर दिया गया। जिससे वह नशे में हो गई और चालाकी से मोटरसाइकिल सवार महिला ने उससे मंगलसूत्र मांगा। नशे में महिला ने भी उसे उतर कर दे दिया और सड़क के किनारे बैठ गई। दस से पंद्रह मिनट बाद जब उसे हल्का होश आया तो बैग में से मोबाइल निकाल कर भाई को फोन किया। मौके पर पहुंचे भाई ने आस पास के लोगो की सहायता से बहन को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। पूरी घटना एक दुकान पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर अब तक प्राप्त नही हुआ है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: जागरूक मतदाता लोकतंत्र के भाग्य विधाता

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.