Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की धरना-प्रदर्शन जारी

ब्यूरो 01-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211201-WA0007

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित सात सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने बुधवार की सुबह कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि विनियमितीकरण, समायोजन व असृजित पदों का विभाग द्वारा सृजन किया जाए। वेतन पॉलिसी लागू की जाए। सातवें वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी प्रदान की जाए। रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण किया जाए। बीमा पॉलिसी लागू की जाए। उनके धरने को चतुर्थ श्रेणी संघ एवं फार्मासिस्ट संघ में भी पूरा समर्थन दिया है। जिसके बाद संविदा कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर एकलाख अहमद‚ संदीप पाण्डेय‚ अभिषेक सिंह‚ बृजेश यादव‚ सोनू शर्मा‚ महेन्द्र सिंह‚ मोहित कुमार‚ पूनम कुशवाहा‚ अरुण यादव‚ पुनम‚ निशा‚ उमा पाल‚ उत्तम‚ फिरोज‚ पवन आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुर्लभ प्रजाति के चार उल्लू के मिले बच्चे
Next: सड़क दुर्घटना में होमगार्ड घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.