Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुर्लभ प्रजाति के चार उल्लू के मिले बच्चे

ब्यूरो 01-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211201-WA0008

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बडेसर नहर पुलिया के पास नहर किनारे बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के चार बच्चे मिले। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर मेडिकल करने के बाद वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार बडेसर नहर पुलिया के पास नहर किनारे विलुप्त हो रहे सफेद रंग के उल्लू के चार बच्चों को देखकर कुत्ते भौक रहे थे जिसे राहगीरों ने देखकर कुत्ते को भगाया। दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के बच्चों की मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई तथा कुछ ही देर में नहर के किनारे बहुत लोग एकत्र हो गए और इस अजीबोगरीब पक्षी को देखकर आश्चर्य कर रहे थे। लोगों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार एवं पैरापेट रामानुज मौके पर पहुंच गये। जहां पशु डॉक्टर की टीम ने एक एक कर सभी उल्लू के बच्चों का परीक्षण किया और सुरक्षित सभी उल्लू के बच्चों को अपने साथ पशु चिकित्सालय ले आये। जिसके बाद बच्चों को स्वास्थ्य पाये जाने पर वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि उल्लू विलुप्त हो रही प्रजाति में से एक है और सफेद उल्लू का बच्चा अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का है। दुर्लभ प्रजाति के इस उल्लू के मिलने का मतलब है कि यहां का माहौल और जलवायु इसके अनुकूल है। उन्होंने बताया कि परीक्षण के बाद सभी उल्लू स्वास्थ्य पाये गये है। जिसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कालाबाजारी का किसानों ने लगाया आरोप
Next: स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की धरना-प्रदर्शन जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अब आमजन तक पहुंचेगी और अधिक सहजता से

ब्यूरो 20-06-2026
266a8528-18bf-4c49-ae7c-56a8c56ba028

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्यूरो 19-06-2026
e3d2dd8d-ede5-4fd6-bdec-2a1046d48d35

पुलिस ने 25 हजार रुपये के तीन इनामिया अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 19-06-2026
18de7fc2-a43a-4c23-81c3-80303e2fea87

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद में चलाया गया जागरूकता अभियान

ब्यूरो 19-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.