Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो के प्रति डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

ब्यूरो 04-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211204-WA0014

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक 03.12.2021 को सायं राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी , औद्योगिक ऋण, बाट माप, बैक देय, परिवहन, मण्डी समिति, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल, के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होनें समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह पूर्ण योजना बनाकर लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंम्बित प्रकरण एवं विवादित, दाखिल खारिज 122बी0 में विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने आडिट आपत्ती, व्यापार कर, परिवहन कर, बैंक देय, तथा जनपद के बडे बकायादारो के सम्बन्ध मे जानकारी ली,। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्यवाही करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आई जी आर एस की समीक्षा के दौरान सभी डिफाल्टर शिकायत पत्रो को 02 दिनों के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध शासकीय कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। इस हेतु सभी अधिकारी बराबर पोर्टल पर चेक करते हुए ससमय शिकायत पत्रो का निस्तारण करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0रा0, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिता ने पुत्र पर हसुआ से किया हमला
Next: संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 676 आवेदन पत्रों में मात्र 30 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.