Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 676 आवेदन पत्रों में मात्र 30 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 04-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211204-WA0015

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 160 शिकायत पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के समाधान एवं प्राप्त शिकायतो के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 676 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 30 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 147 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 08 का मौके पर निस्तारण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 07 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 81 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद मे 65 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमे 4 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सादात व्लाक के सहादतपुर के लेखपाल के कार्य में लापरवाही करने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया तथा ग्राम सभा दुल्लहपुर में लगाए गए सफाई कर्मचारी द्वारा गांव में साफ-सफाई न करने की शिकायत पर उसे तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्वामी सहजानंद जूनियर हाई स्कूल जलालाबाद सरकारी विद्यालय में प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह एवं उनके तीन अध्यापक तेज प्रताप सिंह नागेंद्र सिंह एवं जगदीश सिंह यादव को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश दिया तथा आदेशित किया कि विद्यालय पर ना ही कोई प्रधानाचार्य एवं अध्यापक रखे जाएं जब तक की विद्यालय मे सौ से डेढ़ सौ बच्चों की उपस्थिति ना हो जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों को जमीन विवाद, कब्जा विवाद, नाली खड़ंजा आदि के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण किसी गरीब मजदूर के आ रहे हैं तो उसे मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए उसका निस्तारण किया जाय।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतो को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो के प्रति डीएम ने व्यक्त की नाराजगी
Next: स्कूली बैग फेंकने की खबर वायरल होने के बाद बीएसए ने दिये जाँच के आदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.