Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अतिक्रमण के खिलाफ नगर वासियों ने सौपा एसडीएम को पत्रक

ब्यूरो 08-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211208-WA0003

गाजीपुर। जमानिया नगर के वार्ड नंबर 2 राजपुर पोखरा स्थित रास्ते पर अतिक्रमण करने के खिलाफ निवासीगणों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

पत्रक के द्वारा निवासीगणों ने आरोप लगाया कि राजपुर पोखरा स्थित एनएच 97(24) से पश्चिम मकसूदन विन्द व उत्तर में शेरा विन्द के घर तक आने-जाने हेतु सैकड़ों वर्षों से एकमात्र रास्ता है जहां करीब 15 वर्ष पहले 3 मीटर चौडा 50 मीटर लम्बा इंटरलॉकिंग बना है। उक्त रास्ता नेशनल हाईवे रोड से नीचे होने के कारण बारिश के दिनों में पानी जाम हो जाता था। जहा नगर पालिका द्वारा पानी निकासी हेतु अंडर पाइप लाइन डालकर नाला का निर्माण किया
गया है उक्त इंटरलाकिंग पर लेबल उँचा करने हेतु 4 फुट मिट्टी डाला गया है। अभी कुछ माह पहले उक्त रास्ते पर 1 अक्टुबर 2021 को नगर पालिका द्वारा केंद्रीय 15 वॉ वित्त आयोग के पैसे से 3 मीटर चौड़ा लगभग 50 मीटर लंबा इंटरलाकिग नाला सहित ढक्कन बनाए जाने हेतु 5 लाख 56 हजार की लागत से निर्माण कार्य निकाला गया है। मंगलवार की पूर्वाह्न उक्त रास्ते पर एक दबंग व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ धमक पड़े तथा रास्ते को मौखिक कब्रिस्तान बताकर डराते धमकाते हुए रास्ते के बीच में गढ्ढा खोदकर पिलर बनाने लगे। नगरवासीयों ने एसडीएम भार्गव को दो सूत्रीय मांग पत्र सौप कर रास्ते को बनवाने एवं दबंग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर छोटू बिंद, मेघु बिंद, धर्मदेव राम, नेपाल बिंद, मकसूदन बिंद, शेरा बिंद, सरवन बिंद, निरंजन राम, राधेश्याम राम, सुदेस्वरी देवी, संतरा देवी, मंझारी देवी, कुमारिया देवी, सोनवर्षा देवी, बिनोद, विकाश, छोटू, दीपक आदि लोग मौजद रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: रैली निकाल कर छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.