Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 08-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211208-WA0004

गाजीपुर। जमानियाँ कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर नहर पुलिया के पास से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के नामजद दो अभियुक्तों को बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।

कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि 4 दिसंबर की सुबह अपने खेत में कार्य कर रही बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके आरोपियों को गिरफ्तार ने में सफलता मिली है। ये अभियुक्त बडेसर नहर पुलिया के पास से कहीं भागने की फिराक में थे। पकड़े गये अभियुक्त प्रदीप यादव‚ धीरेन्द्र यादव उर्फ टेलू निवासीगण शाहपुर थाना दिलदारनगर के रहने वाले है। इन दोनों के विरूद्ध धारा 376,120बी आईपीसी‚ 3/4 पाक्सो एक्ट‚ 3(2)5 एससी एसटी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले टीम में हे0का0 बालेन्द्र शर्मा‚ का0 प्रदीप यादव‚ का0 क्रान्ति सिंह पटेल आदि रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उप निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी
Next: अतिक्रमण के खिलाफ नगर वासियों ने सौपा एसडीएम को पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.