Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 14-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211214-WA0007

गाजीपुर। क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा ग्राम धामूपुर, जनपद गाजीपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित शहीद वीर अब्दुुुुल हमीद के भाई नूूर हसन ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों को देश के लिए शहीद हुए लोगो की जानकारी मिलती है, हमको आज़ादी दिलाने वाले लोगों के बलिदान को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर हम भी देशसेवा को प्रेरित होते है।

धामपुर गांव के ग्राम प्रधान सिकानू राम ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भारत देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आजादी के वर्षों उपरांत देश का विकास बहुत तेजी से हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में देश के 81% वयस्क साक्षर हैं। वहीं देश के युवाओं की साक्षरता दर 91% है। भारत की साक्षरता दर 1947 में बहुत कम थी। सिर्फ 12% पुरुष तथा 6% महिलाएं ही देश में साक्षर थी। लेकिन आज देश की 70% महिलाएं साक्षर हैं। हम सभी मिलकर राष्ट्र की प्रगति पर एक साथ ले जा रहे हैं देश को।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, भारत का हर नागरिक लोकमान्य तिलक के ’पूर्ण स्वराज’ ’आज़ाद हिंद फ़ौज के ’दिल्ली चलो’, भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान को देश कभी नहीं भूला सकता। हम मंगल पांडे, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, पं. नेहरू, सरदार पटेल, अंबेडकर से प्रेरणा लेते हैं। फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर तारिक अजीज द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हमे अपने देश की आज़ादी के लिए कुर्बान होने वाले वीर सपूतों की याद दिलाता है। आजादी का अमृत पर जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य है लोगों विशेषकर बच्चों को आजादी के वीर योद्धाओं, जिनके बारे में ज्यादा लिखा नहीं गया है, कहा नहीं किया है, उनके बारे में जान सकें। ये आयोजन मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में किये जा रहे है।

अभियान के दौरान आयोजित गोष्ठी में विद्यालय केे विद्यार्थियों के सााथ-सथ ग्रामीण जनों के मध्य एक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले 25 विजेता प्रतिभागियों सानिया बानो, आदर्श चौहान, प्रिंस यादव, मधु कुमारी, शाहिद शेख, आशा यादव, शिवेंद्र कुमार, अंशिका गुप्ता, कृष्ण कुमार मौर्य, अंशिका, अमन, शुभम, आदित्य, श्वेतांजलि, आकाश, अंशिका कुमारी, अमन अहमद, श्रुति, राशनी पाल, आयुष, काजल, अखिलेश, अनुज, शीतल, महिमा यादव को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसी कार्यक्रम में प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो,लखनऊ के पंजीकृत दल भोजपुरी लोक सांस्कृतिक दल, गाजीपुर के द्वारा लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यकर्मो के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की याद दिलाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक रामखेलावन, जय प्रकाश, राम अवध सिंह यादव, अजय यादव, जितेंद्र कुमार, विनोद यादव, रामचंद्र कुशवाहा, अशोक यादव, संजय गुप्ता, रविंद्र सिंह यादव, श्रीमती सविता यादव, कंचन गुप्ता, संगीता यादव, अर्चना यादव सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री ने 5 परियोजनाओ का लोकार्पण एवं 86 परियोजनाओ का किया शिलान्यास
Next: भाजपा नेताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.