Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा नेताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

ब्यूरो 14-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211214-WA0009

गाजीपुर। नगर में भाजपा जिला प्रभारी अशोक मिश्रा एवं नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष/भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर बौड़हिया कीनाराम मठ पर साफ-सफाई करते हुए अपने आस-पास इलाकों को स्वच्छ एवं साफ रखने का संदेश दिया।

चीतनाथ छवलका इनार के पास भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का कैंप लगाकर भाजपा से जोड़ने हेतु लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए भाजपा परिवार से जोड़ने हेतु नए सदस्य व पुराने सदस्यों के सत्यापन का कार्य किया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में गाजीपुर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवंत एवं नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष/भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल आदि लोगों ने चीतनाथ स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना किया गया तत्पश्चात हवन पूजन हुआ। आर्य समाज धर्मशाला में वाराणसी में हो रहे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नवनिर्मित विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण एवं उनके संबोधन का लाइव प्रसारण नगर के कार्यकर्ताओ के साथ देखा गया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रासबिहारी राय, मनोनीत सभासद निर्गुण दास केशरी, अर्जुन सेठ,  नगर उपाध्याक्ष नंदू कुशवाहा, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी,  सभासद अशोक मौर्या, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, कमलेश बिंद, रूपक तिवारी, श्याम चौधरी, बबलू जायसवाल, लाले यादव, दुष्यंत अग्रहरि, संजय गुप्ता (गोली), डिम्पल वर्मा आदि कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: 16 दिसम्बर तक प्रत्येक दशा मे कर्मचारियों की डाटा अवश्य फीड करा दें-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.