Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 दिसम्बर तक प्रत्येक दशा मे कर्मचारियों की डाटा अवश्य फीड करा दें-डीएम

ब्यूरो 14-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211214-WA0010

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के सम्बन्ध मे जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षो के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षेा को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों की निर्धारित प्रारूप पर सूची फीड कराये। इसमे संविदा एवं आउटसोर्सिग मैन पावर की भी फीडिग करना है। उन्होने कहा कि 31 मार्च 2022 तक अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले कर्मचारियो की फीडिग नही करना है। शिक्षा, पंचायती राज विभाग एवं अन्य विभाग जिनके कर्मचारी फील्ड मे कार्यरत है उनका भी फीडिंग करना है परन्तु उनके कार्यरत स्थल का नाम अवश्य अंकित किया जाय। अतिरिक्त चार्ज वाले अधिकारी/कर्मचारी सिर्फ एक ही जगह फीडिंग करेगे। उन्होने बताया कि आवश्यक सेवाओं वाले कर्मचारियो की भी ड्यूटी फीड की जायेगी परन्तु अभ्युक्ति मे उनकी आवश्यकता का अंकन अवश्य किया जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 16 दिसम्बर तक प्रत्येक दशा मे कर्मचारियों की डाटा अवश्य फीड करा दें,17 दिसम्बर को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी समीक्षा की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा नेताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
Next: टेलरिंग शॉप योजना संचालित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.