Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया

ब्यूरो 24-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211224-WA0035

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर के प्रांगण में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।

जिसके साथ नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलाजी योजना के अन्तर्गत किसान मेला भी आयोजित किया गया । जिसमें कृषि एवं अन्य विभाग के उर्वरक, बीज, रसायन, कृषि यन्त्रो तथा मृदा परीक्षण, फसल बीमा, पशु बीमा, यू० पी० डास्प ( जैविक खेती ), मत्स्य, दुग्ध, उद्यान विभाग के स्टाल लगाये गये थे। कृषि विज्ञान केन्द्र पी० जी० कालेज/आंकुशपुर गाजीपुर के वैज्ञानिको द्वारा रबी फसलो की नवीनतम तकनीकी जानकारी कृषको को दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कृषि विभाग से बगदल यादव को गेहूँ उत्पादन मे, श्री सुरेश कुशवाहा को सरसो उत्पादन में, रामनाथ सिंह को धान उत्पादन में प्रथम पुरस्कार दिया गया उद्यान विभाग से श्री अवनीश राय केला उत्पादन में कदम सिंह गेदा उत्पादन मे, शहनाज खॉन बेर उत्पादन में एवं शुभम राय को टमाटर उत्पादन प्रथम पुरस्कार दिया गया। दुग्ध विभाग से सुशीला देवी, रासबिहारी सिंह, ऋषिकेश यादव एवं सीमा देवी को दुग्ध उत्पादन मे प्रथम पुरस्कार दिया गया। पशु पालन विभाग से सीमा देवी, अंती देवी, नरगिस देवी, लालमुनी देवी को दुग्ध उत्पादन प्रति पशु प्रति दिन के लिए प्रथम पुरस्कार दिया था। इसके अलावा उद्यान विभाग के 8, पशु पालन विभाग के 8 एंव दुग्ध विभाग के 8 कुल 30 कृषको को अंग वस्त्र प्रदान कर तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रथम पुरस्कार रू० 7000.00 एवं द्वितीय पुरस्कार रू ० 5000.00 का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया दृष्टि योजनान्तर्गत बीज विधायन संयंत्र की स्थापना हेतु प्रदेश स्तर से चयनित, स्वीकृत एफ०पी०ओ० इनेबल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० रेवतीपुर गाजीपुर को रू0 1800000.00 का डमी चेक भी प्राप्त कराया गया। मेले मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एफ0पी0ओ0 एवं उसके लाभो को बताते हुए कहा कि पूर्वाचल एक्सप्रेसवे एवं वाराणसी गोरखपुर एक्सप्रेसवे बन जाने से जनपद के कृषक अपने उत्पादो को जनपद के अलावा देश के अन्य मण्डियो मे आसानी से बेच सकते है । इसके अलावा मेले की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र मे निरन्तर होने वाले खोज एव तकनीकी किसानो के पास पहुचना अति आवश्यक है, इस तरह के कार्यक्रम से किसानो को खोज एव तकनीकी आसानी से परिचय कराया जा सकता है, और किसान इसका प्रयोग कर लाभान्वित होगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्णकालिक सचिव ने जिला जेल का किया निरीक्षण
Next: क्रिसमस डे की रात से नाईट कर्फ्यू लागू, जारी हुई गाइडलाइंस

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.