Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्रिसमस डे की रात से नाईट कर्फ्यू लागू, जारी हुई गाइडलाइंस

ब्यूरो 24-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सख्ती दिखाते हुए गाइडलाइंस जारी कर दी है। जिसके मुताबिक 25 दिसंबर यानी क्रिसमस की रात से नाईट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे यूपी में आवाजाही की मनाही रहेगी। इस दौरान उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गाइडलाइंस के मुताबिक शादी समारोह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। किसी भी कार्यक्रम से पहले आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी होगी

मास्क नहीं तो सामान नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम 09 के साथ बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि, “बाजारों में “मास्क नहीं तो सामान नहीं” के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें. बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे. सड़कों व बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए. साथ ही इस दौरान पुलिस बल लगातार गश्त करे. पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए।”

अन्य राज्यों से आने वालों की यूपी में कोरोना टेस्टिंग

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, ” देश के किसी भी राज्य से या विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।” उन्होंने कहा कि, ” तीसरी लहर के दृष्टिगत गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुनः एक्टिव करें। बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग कराएं। उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारन्टीन किया जाए, अस्पतालों में भर्ती कराया जाए।”

सीएम योगी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि, “प्रदेश के सभी शासकीय और निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख कर ली जाए। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव करें।” इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में कुछ कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। मालूम हो कि इससे पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने क्रिसमस की रात से नाईट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया
Next: गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.